• Home
  • About
    • About Me
    • Contact Us
  • Media
    • Gallery
    • Video
    • Social Corners
  • Latest Blogs
  • Tribal Welfare
  • Jamuna Devi (Bua)
    • About Jamuna Devi
    • Coaching Institute
  • Constituency
  • Adivasi Neta

मध्य प्रदेश में विपक्ष की मजबूत आवाज़ से मुख्यमंत्री चेहरे तक का सफर

राजनीति मेरे लिए कभी पद, प्रतिष्ठा या सत्ता तक पहुँचने का माध्यम नहीं रही, बल्कि जनता की सेवा और उनके विश्वास की जिम्मेदारी रही है। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में किसी भी नेता की सबसे बड़ी पहचान उसकी जनप्रतिबद्धता, संघर्ष और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता होती है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में मैंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े हर मुद्दे को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाया है और जरूरत पड़ने पर अदालत तक के दरवाज़े खटखटाएं है। मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि एक मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र को जवाबदेह और मजबूत बनाता है। आज यदि मेरे राजनीतिक सफर को विपक्ष की मजबूत आवाज़ से आगे जोड़कर देखा जा रहा है, तो मैं इसे जनता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक मानता हूँ। मेरे लिए सबसे बड़ा पद जनता का विश्वास है, और मेरा संकल्प हमेशा यही रहेगा कि मध्यप्रदेश के हर नागरिक के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लड़ता रहूँ। प्रदेशवासियों की मुस्कान ही मेरी ताकत है 

 

प्रारंभिक राजनैतिक यात्रा 

 

मेरी राजनीतिक यात्रा किसी महत्वाकांक्षा से नहीं, बल्कि सेवा के संस्कारों से शुरू हुई। मुझे राजनीति की पहली प्रेरणा मेरी पूज्य बुआ, मध्य प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री और आदिवासी समाज की सशक्त नेता स्वर्गीय श्रीमती जमुना देवी जी से मिली। उनके सान्निध्य में मैंने राजनीति को बहुत करीब से देखा और सीखा कि जनसेवा, जनहित और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता ही एक जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म है। उन्हीं के आशीर्वाद और प्रेरणा ने मेरे भीतर जनता की निस्वार्थ सेवा का संकल्प दृढ़ दिया। इसके बाद गंधवानी विधानसभा की जनता ने अपने स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से मुझे विधायक के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, जिसे मैं आज भी अपना सबसे बड़ा सौभाग्य मानता हूँ। गंधवानी परिवार की सेवा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त किया और मुझे नेता प्रतिपक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, जिसके लिए मैं संगठन के प्रति सदैव कृतज्ञ रहूँगा। मेरे लिए कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, एक परिवार और जनसेवा का माध्यम है। जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, मेरा प्रत्येक प्रयास संगठन और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। 

 

संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संवाद

 

किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं, क्योंकि वही संगठन की वास्तविक पहचान होते हैं और जनता के बीच पार्टी के विचारों को लेकर सबसे आगे खड़े रहते हैं। इसलिए मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिले, उनकी बात गंभीरता से सुनी जाए और  संगठन में योग्यता अनुसार अवसर मिले। प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का सतत प्रयास किया है। मेरा विश्वास है कि जब नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विश्वास, संवाद और समन्वय मजबूत होता है, तभी संगठन की नीव मजबूत बनती है। यही कारण है कि मैंने हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता माना है। मेरा मानना है कि एक मजबूत और सक्रिय संगठन ही जनआंदोलनों को दिशा देता है, जनता का विश्वास जीतता है और लोकतंत्र में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव तैयार करता है। 

 

नेता प्रतिपक्ष पद नहीं जिम्मेदारी है 

 

मेरे लिए नेता प्रतिपक्ष का पद कभी विशेषाधिकार का विषय नहीं रहा, बल्कि यह मध्य प्रदेश की जनता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा मानता हूँ कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका जनता के अधिकारों, उम्मीदों और समस्याओं को पूरी मजबूती से उठाना और जबाबदेही तय कराना है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष के रूप में मैंने हर मुद्दे को जनता की आवाज़ बनकर सदन में रखा है। चाहे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की बात हो, युवाओं के रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं की चिंता हो, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का प्रश्न हो या आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा मैंने हर विषय पर सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित कराने का प्रयास किया है। मेरा विश्वास है कि इस पद का वास्तविक अर्थ सत्ता से संघर्ष नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का सम्मान करना और उनके हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहना है।

 

मेरी विधानसभा मेरा परिवार 

 

जब भी मेरी विधानसभा की बात होती है, तो सबसे पहले मुझे अपने क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और चेहरें मुस्कान है। मेरे लिए गंधवानी विधानसभा केवल एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है, और इस परिवार का हर सदस्य मेरे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। हर किसान की चिंता, हर युवा का सपना, हर मातृशक्ति की अपेक्षा, हर बुजुर्ग का अनुभव और हर बच्चे का भविष्य मेरी जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसलिए मैंने हमेशा यह प्रयास किया है कि जनता और मेरे बीच केवल जनप्रतिनिधि और मतदाता का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और अपनत्व का संबंध बना रहे। मेरा घर, मेरा कार्यालय और मेरे मन के द्वार हमेशा क्षेत्रवासियों के लिए खुले हैं। उनके सुख-दुख में सहभागी बनना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करना मैं अपना कर्तव्य नहीं, बल्कि अपना धर्म मानता हूँ। गंधवानी की जनता ने मुझे हमेशा अपने परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और विश्वास दिया है, और यही विश्वास मुझे हर दिन अधिक समर्पण और ईमानदारी के साथ उनकी सेवा करने की प्रेरणा देता है। मेरा संकल्प है कि जब तक मेरे  शरीर में प्राण हैं, मैं अपने विधानसभा परिवार के प्रत्येक सदस्य के सम्मान, अधिकार, विकास और खुशहाली के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा।

 

नेतृत्व की चर्चा स्वाभाविक है? 

 

लोकतंत्र में किसी भी नेता का मूल्यांकन अंततः जनता, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक परिस्थितियों के आधार पर होता है। यदि कोई नेता लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे, उनकी समस्याओं को उठाए और संगठन के साथ मजबूत संवाद बनाए रखे, तो स्वाभाविक रूप से उसके नेतृत्व को लेकर चर्चाएँ होती हैं।जनता ही तय करती है कि उसका नेतृत्व कौन करेगा। मुख्यमंत्री पद का निर्णय किसी एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं, बल्कि पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामूहिक निर्णय से होता है। मेरे लिए मुख्यमंत्री का पद कभी लक्ष्य नहीं रहा, बल्कि जनता का विश्वास हमेशा सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। मुझे आशा और विश्वाश है की जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का स्नेह हमेशा मेरे साथ बना रहेगा यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।   



निष्कर्ष

 

मेरे लिए राजनीति का सबसे बड़ा उद्देश्य कभी कोई पद या कुर्सी नहीं रहा, बल्कि मध्य प्रदेश की देवतुल्य जनता का विश्वास रहा है। यदि किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए, युवाओं के भविष्य के लिए आवाज़ उठाते हुए, माताओं-बहनों के सम्मान और सुरक्षा की बात करते हुए तथा आदिवासी, दलित, मजदूर और समाज के हर वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा करते हुए मैं जनता का भरोसा जीत पाया हूँ, तो यही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और सबसे बड़ा सम्मान है। मैंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है और जीवन के अंतिम क्षण तक इसे जनसेवा का ही माध्यम बनाए रखने का संकल्प लिया है। मेरा संघर्ष किसी पद, प्रतिष्ठा या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि उस हर नागरिक के लिए है जो अपने अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर लोकतंत्र की ओर देखता है। मैं मध्य प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि सड़क से लेकर विधानसभा तक उनकी आवाज़ पूरी मजबूती, ईमानदारी और निष्ठा के साथ उठाता रहूँगा, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष करता रहूँगा और प्रदेश को न्यायपूर्ण, समावेशी, समृद्ध एवं विकासोन्मुख बनाने के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटूँगा। बाकी निर्णय लोकतंत्र में जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और पार्टी की सामूहिक प्रक्रिया से तय होते हैं, लेकिन मेरा मार्ग हमेशा एक ही रहेगा, जनता के बीच - जनता के लिए। 




 




Recent Posts

  • 30 Jul 2026 मध्य प्रदेश में विपक्ष की मजबूत आवाज़ से मुख्यमंत्री चेहरे तक का सफर
  • 29 Jul 2026 जनता की उम्मीदों का चेहरा बनते उमंग सिंघार
  • 28 Jul 2026 महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के सवालों पर उमंग सिंघार की आवाज़
  • 25 Jul 2026 विधानसभा से सड़क तक: क्यों लोगों को दिख रहा है उमंग सिंघार में नेतृत्व
  • 25 Jul 2026 क्या संघर्ष की राजनीति उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे ला रही है
  • 23 Jul 2026 मध्य प्रदेश की राजनीति में उमंग सिंघार को लेकर बढ़ती जनचर्चा
  • 21 Jul 2026 युवा कहते हैं: प्रदेश को चाहिए जमीन से जुड़ा नेतृत्व
  • 20 Jul 2026 किसानों की उम्मीदों में क्यों शामिल है उमंग सिंघार का नाम
  • 18 Jul 2026 मध्य प्रदेश को मजबूत विपक्ष मिला, अब क्या मिलेगा नया मुख्यमंत्री चेहरा!
  • 17 Jul 2026 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पसंद क्यों बन रहे हैं उमंग सिंघार
  • 16 Jul 2026 आदिवासी अंचल से उठती आवाज़: अब नेतृत्व उमंग सिंघार जैसा चाहिए
  • 15 Jul 2026 युवाओं की चर्चा में क्यों हैं उमंग सिंघार का नाम
  • 14 Jul 2026 जनता पछू रही है : क्या उमंग सिघार ं बन सकते हैं मध्यप्रदेश के अगले मख्यमंत्री
  • 11 Jul 2026 मध्य प्रदेश में नई उम्मीद का नाम क्यों बन रहे हैं उमंग सिंघार ?
  • 11 Jun 2026 लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे अव्वल
  • 11 Jun 2026 सिंगरौली बिजली समझौता 25 साल, 1.25 लाख करोड़ और भाजपा-अडानी की 'जुगलबंदी'
  • 25 May 2026 मध्य प्रदेश देश में बना ड्रग और संगठित अपराध की राजधानी, माफिया पर मेहरबान सरकार!
  • 06 Apr 2026 भारत में आदिवासी नेतृत्व का उभरता चेहरा: उमंग सिंगार की भूमिका और प्रभाव
  • 17 Dec 2025 सिंगरौली में जंगलों की खुली लूट: 800 पुलिसकर्मियों के साये में अडानी–भाजपा का कॉरपोरेट हमला
  • 24 Sep 2025 श्रद्धा सुमन : श्रीमती जमुना देवी (पुण्यतिथि)
  • 13 May 2025 जब तक पाकिस्तान घुटनों पर नहीं आता…तब तक कोई युद्धविराम नहीं मैं भारतीय सेना के साथ खड़ा हूँ - हमारे लिए देश सर्वोपरि ।
  • 07 May 2025 सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा। हमें हमारी इंडियन आर्मी पर गर्व है
  • 07 May 2025 आदिवासी समाज की आवाज़: मेरा जीवन, मेरी प्रतिबद्धता— उमंग सिंघार Adivasi Neta Mp and India
  • 06 May 2025 गंधवानी - एक आदर्श विधानसभा की ओर
  • 03 May 2025 जाति जनगणना — जननायक राहुल गांधी जी के संघर्ष को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल
  • 03 May 2025 बालाघाट जिले के दुगलाई गांव में आदिवासी बेटियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना निंदनीय है : उमंग सिंघार
  • 22 Apr 2025 कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ |
  • 18 Apr 2025 हम जल, जंगल, ज़मीन के रखवाले हैं – मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद
  • 18 Apr 2025 मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाला: उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, शिक्षा व्यवस्था को "शर्मनाक" बताया
  • 16 Apr 2025 आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में उमंग सिंघार की भूमिका: कांग्रेस की आदिवासियों से जुड़ने की नई उम्मीद
  • 16 Apr 2025 भगोरिया पर्व 2025: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी संस्कृति में डूबकर मनाया उत्सव
  • 16 Apr 2025 गंधवानी अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति: उमंग सिंघार की पहल से महिलाओं को मिली राहत
  • 16 Apr 2025 उमंग सिंघार ने गंधवानी की महिलाओं को भेंट की साड़ी
  • 16 Apr 2025 छात्राओं का सम्मान: गंधवानी की तान्या और खरगौन की सलोनी को उमंग सिंघार ने भेंट की स्कूटी
  • 16 Apr 2025 उमंग सिंघार ने उठाई माँग: मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का हो सीधा प्रसारण
  • 28 Nov 2023 5 किलोमीटर पैदल चलकर हजारों युवाओं के साथ पहाड़ पर की टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापित
  • 28 Nov 2023 मेरे प्यारे विधानसभा गंधवानी के परिवारजनो के नाम बेटे उमंग की चिठ्ठी
  • 13 Sep 2023 “भारत जोड़ो यात्रा” -विशेष
  • 22 Aug 2023 मैं जहाँ भी रहा, गंधवानी मुझ में रही: उमंग सिंघार
  • 01 May 2023 Who Are The Four Newly Appointed Guj State In Charge Secretaries By Raghu Sharma
  • 25 Jul 2023 Newsd Exclusive: “Security of Tiger is important, not what border it is in” says Forest Minister Umang Singhar
  • 19 Jul 2023 वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा होली पर पेड़ न काटने की अपील....
  • 19 Jul 2023 कांग्रेस में हाईकमान से अजय सिंह व अरुण यादव की मुलाकात से सक्रियता बढ़ी, उमंग सिंगार भी आलाकमान की नजर में अहम बने
  • 19 Jul 2023 विधायक उमंग सिंघार आईसीयू में
  • 19 Jul 2023 हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार पहुंचे शिमला
  • 19 Jul 2023 जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया प्रदेश के वन मंत्री श्री सिंघार द्वारा धार में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये
  • 19 Jul 2023 वन मंत्री उमंग सिंघार एवं विधायको ने किया स्व. मोहनसिंह बुंदेला की प्रतिमा का अनावरण
  • 18 Jul 2023 Ability of Umang Singhar : उमंग सिंघार को कर्नाटक का पर्यवेक्षक बनाकर हाईकमान ने कई संदेश दिए!
  • 18 Jul 2023 कौन हैं कांग्रेस के ‘उमंग सिंघार’ जिनसे है कमलनाथ सरकार को खतरा?
  • 18 Jul 2023 शब्द समागम 2019 में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, वन मंत्री उमंग सिंघार, पर्यटन मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल होगें शामिल, एडीजी डाॅ कपूर, वरिष्ठ पत्रकार अंसारी भी करेगें सम्बोधित
  • 18 Jul 2023 वन मंत्री उमंग सिंघार धार जिले का दौरा कार्यक्रम
  • 17 Jul 2023 कृष्ण भक्ति में लीन कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ! MP NEWS
  • 14 Jul 2023 किया समस्त कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
  • 13 Jul 2023 उमंग सिंघार जी ने श्री योगेश्वर जी बालीपुर महाराज के जन्मोत्सव पर श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम पहुंच कर दर्शन किए
  • 13 Jul 2023 मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल जी से मुलाक़ात की
  • 13 Jul 2023 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर आज राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा
  • 13 Jul 2023 उमंग सिंघार जी ने जन सम्पर्क कर भारी बहुमतों से विजय दिलाने की अपील की
  • 13 Jul 2023 उमंग सिंघार जी ने कार्यकर्ताओ की बैठक ली
  • 13 Jul 2023 उमंग सिंघार जी ने तान सिंह जी के समर्थन मे जनसम्पर्क किया
  • 13 Jul 2023 कदम से कदम बढ़ाएं जा शिक्षा का दीप जलाए जा - उमंग सिंघार
  • 13 Jul 2023 MLA Umang Singhar said "मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूँ हर समय"
  • 13 Jul 2023 टांडा क्षेत्र के 106 बूथो के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का वादा किया
  • 13 Jul 2023 "भारत जोड़ो" नव संकल्प में युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान व भागीदारी
  • 13 Jul 2023 जिला पंचायत वार्ड 12 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केकडी बाई शैतान सिंह जी के समर्थन मे जनसम्पर्क किया
  • 13 Jul 2023 Congress Vidhayak Umang Singhar Appealed For Votes
  • 13 Jul 2023 विधायक उमंग जी सिंघार द्वारा संचालित स्व. जमुना देवी निशुल्क कोचिंग क्लासेस , जिराबाद में कक्षा 12वी की प्रियल कन्नौज ने किया NEET परीक्षा पास
  • 11 Jul 2023 आज चतुर्थी वर्ष के रूप में सभी परिजों ने मिल कर स्वर्गिया श्रीमती जमुना देवी
  • 11 Jul 2023 एक कर्मठ नेता जो समाजसेवा के लिए प्रतिबद्ध है
  • 11 Jul 2023 मेरा मकसद सिर्फ राजनीति करना नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सबका विकास करना है देश को बदलने के लिए एक नया आदर्श राजनेता" उमंग सिंघार का
  • 11 Jul 2023 भविष्य निर्माता बच्चों का आज और कल दोनों सुरक्षित उमंग सिंघार के कुशल नेतृत्व में समाज में फैली बाल मजदूरी जैसी कुप्रथा का होगा अंत
  • 11 Jul 2023 कुपोषण से लड़ने के लिए गरीब और दुर्बल परिवारों के बच्चे और माताएं उचित पोषण सेवाओं का लाभ उठाये
  • 04 Jul 2023 मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दिया, गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी
  • 04 Jul 2023 मप्र में धनबल, प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के बाद भी भाजपा की हार-कांग्रेस
  • 04 Jul 2023 कांग्रेस विधायक सिंघार ने कबूला-मुझे 50 लाख का ऑफर मिला:राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग के लिए BJP ने मुझे खरीदना चाहा; जानिए और क्या कहा...
  • 03 Jul 2023 आदिवासियों का सबसे प्रिय त्यौहार भगोरिया मेला
  • 03 Jul 2023 टांडा क्षेत्र के गरडी ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण- MLA Umang Singhar
  • 03 Jul 2023 भाजपा को रोकने के लिए क्या मिलने वाले हैं कांग्रेस के विरोधी धड़े! एक मुलाकात बनी चर्चा का विषय
  • 03 Jul 2023 मिशन आदिवासी- 47: कांग्रेस का मिशन आदिवासी- 47 सीट पर फोकस, यात्रा निकालेंगे; कार्यक्रमों में पहुचेंगे वरिष्ठ नेता
  • 03 Jul 2023 हमारी आदिवासी बहनो को मिलेगा घर घर पानी - विधायक उमंग सिंघार
  • 03 Jul 2023 जनपद पंचायत बाग एवम गंधवानी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद
  • 01 Jul 2023 आदिवासियों के विकास की बात करता हूँ तो भाजपा सरकार मेरी विरोधी बन जाती है – उमंग सिंघार
  • 01 Jul 2023 Congress MLA Umar Singhar ने Hanuman को लेकर ऐसा क्या कहा कि Viral हो गया | वनइंडिया हिंदी
  • 01 Jul 2023 Madhya Pradesh's Congress MLA Umang Singhar has said that Hanuman ji
  • 01 Jul 2023 Singhar highlights the significant role played by tribals in escorting Lord Shri Ram to Lanka.
  • 30 Jun 2023 Umang Singhar, the former Forest Minister
  • 30 Jun 2023 विधायक उमंग सिंघार ने हनुमानजी को आदिवासी बताया...
  • 30 Jun 2023 उमंग सिंघार ने कहा- हनुमान जी आदिवासी थे
  • 30 Jun 2023 Lord Hanuman Was Tribal Says Congress Mla Umang Singhar In Madhya Pradesh
  • 30 Jun 2023 MP News- कांग्रेस विधायक ने बताई हनुमान जी की जाति
  • 29 Jun 2023 महिलाओं का सम्मान :ताकि आधी आबादी को मिले पुरे हक़
  • 22 Jun 2023 देश के युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने युवाओं के लिए 50 %आरक्षण लागू करने का फैसला किया है।

About Umang Singhar

Umang Singhar is a high-spirited Indian Politician. He is a Member of Madhya Pradesh Legislative Assembly representing Gandhwani for the Indian National Congress.

Read More

Contact Info

202,Block Colony,Village Bariya,Tehsil Gandhwani,District Dhar (M.P.) – India

  • Email: umangsinghar@gmail.com
  • Phone: +91 9826040402

Quick Links

  • Contact Us
  • Recent News
  • Gallery
  • Videos

Recent Posts

  • 30 Jul 2026 मध्य प्रदेश में विपक्ष की मजबूत आवाज़ से मुख्यमंत्री चेहरे तक का सफर
  • 29 Jul 2026 जनता की उम्मीदों का चेहरा बनते उमंग सिंघार
Copyright © 2026 Umang Singhar